गोला। इलाके के बिसरा घाट पर नदी में डूबकर देवकली निवासी संजना (12) पुत्री बालकिशुन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह दस बजे के करीब संजना परिवार के लोगों के साथ बिसरा घाट पर नदी किनारे कढ़ाई चढ़ाने गई थी। वह बर्तन धोने के लिए नदी किनारे गई। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह सरयू नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वह तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी और बिसरा प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा थी। ब्यूरो