फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा- 2 घंटे तक सड़क जाम

Wed, 08 Oct 2025 02:05 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुईं बाजार

सार

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख मौके पर पहुंची पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दो घंटे 10 मिनट तक खजनी-सिकरीगंज मार्ग ठप रहा।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए नाराज लोग और मृतक छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुईं बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। बरला गांव की 16 वर्षीय छात्रा चांदनी यादव की पानी के टैंकर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। चांदनी राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी और रोज़ की तरह स्कूल जा रही थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज़ रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे छात्रा नीचे गिरी और टैंकर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख मौके पर पहुंची पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दो घंटे 10 मिनट तक खजनी-सिकरीगंज मार्ग ठप रहा।

पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, भीड़ ने एंबुलेंस को भी रोक दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने बताया कि फरार टैंकर चालक की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें