गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के निजामपुर चौक के पास दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौट रही नौ साल की बच्ची पर ट्रक चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान शिप्रा कुशवाहा के रूप में हुई। बच्ची की मौत से नाराज बगल में रहने वाले परिजन निजामपुर चौक पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे।
जिसकी सूचना पर तिवारीपुर पुलिस के साथ ही, सीओ भी पहुंचे। पुलिस परिवार को समझाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन की वजह से करीब एक घंटे से सड़क पर लंबा जाम लग गया।