फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की सारी हदें पार: तीन साल की बच्ची को पहले पटक-पटककर मार डाला...फिर शव के साथ दरिंदे ने किया कुकर्म

Wed, 09 Aug 2023 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के कृतपुरा टोला निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाउंड्रीवाल के पास बच्ची के छिपाए गए कपड़े को को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के एक गांव में मां के बगल में सोई तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए जो बताया, वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन

आरोपी ने पहले मासूम को अगवा किया। इस दौरान वह रोने लगी तो उसे जमीन पर पटक दिया। सिर पर चोट लगने से वह चीखने लगी तो पहले लात-घूसे से पीटा फिर जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। शव को ठिकाने लगाने जाते समय उसपर वहशीपन सवार हो गया। उसने बच्ची के शव के साथ कुकर्म किया। इसके बाद शव को पास की चहारदीवारी में फेंककर फरार हो गया।

आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के कृतपुरा टोला निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाउंड्रीवाल के पास बच्ची के छिपाए गए कपड़े को बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर रासुका भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया, बीते छह अगस्त की तड़के सुबह पुलिस को एक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच सोमवार को बच्ची की लाश मिल गई। शुरुआती जांच में पुलिस बच्ची की मां के प्रेमी, पूर्व पति और परिवार में आपसी विवाद को केंद्र बिंदु मानकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें