फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित:: अनाथालय में बालिका की मौत के बाद भी नहीं आए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ-
विज्ञापन

- बीमारी से हुई मौत, पिता ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर न आने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा स्थित प्रोविडेंस होम (अनाथालय) में रह रही 13 वर्षीय बालिका की शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर भी पिता शव लेने व दाह संस्कार के लिए गोरखपुर नहीं आए। उन्होंने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर आने में असमर्थता जता दी। जिसके बाद प्रोविडेंस होम के संचालक ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के घकना नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी 18 अप्रैल 2016 से बाल कल्याण समिति गोरखपुर के निर्देश पर गुलरिहा के जंगल एकला नंबर दो स्थित प्रोविडेंस होम में रह रही थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। शनिवार की शाम बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। प्रोविडेंस होम के कर्मचारी संजय मैसी के तहरीर पर गुलरिहा पुलिस शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें