फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा सीओ का होगा नया पद, गुलरिहा अब शहर का थाना

Wed, 07 Feb 2024 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी ने तैयार किया प्लान, हरपुर बुदहट थाना अब एसपी नार्थ के क्षेत्र में होगा
विज्ञापन

- शहर से सटे होने पर शाहपुर और गुलरिहा में अक्सर होता था सीमा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में एक और सीओ सर्किल का गठन होगा। इसके बाद सीओ सर्किल की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। नया सर्किल गीडा को बनाया जा रहा है, जिसमें तीन थाने गीडा, सहजनवां और हारपुर बुदहट को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा गुलरिया थाना अब सीओ गोरखनाथ के इलाके में होगा। अभी तक यह चौरीचौरा सर्किल में था, जहां की दूरी अधिक होने से लोग परेशान थे।

जानकारी के मुताबिक, गीडा सर्किल में गीडा, सहजनवा और हरपुर बुदहट थाना होगा। अभी तक यह कैंपियरगंज सर्किल में था, अब अगर थाना पुलिस के अलावा लोगो को भी काम होता था तो लंबी दूरी तय करनी होती थी। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के लोगों को को उलटा खजनी सीओ के पास जाना होता था। इसके अलावा गुलरिहा थाना का क्षेत्र शहर से सटा हुआ है। घटना होने पर अक्सर शाहपुर थाना से सीमा विवाद हो जाता था। इसके साथ गुलरिहा थाने का सीओ सर्किल चौरीचौरा था।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के लोगों को कोई काम पड़ने पर वह लंबी दूरी तय कर चौरीचौरा सीओ कार्यालय जाना पड़ता था। आम जनता की इन दिक्कतों के जानने के बाद एसएसपी ने नया प्लान तैयार करने का निर्णय लिया। इसमें गीडा काे नया सीओ सर्किल बनाने का निर्णय लिया है। गीडा सीओ सर्किल में ही हरपुर बुदहट थाना होगा। वहीं इस नए प्लान में गुलरिहा को गोरखनाथ सीओ सर्किल में शामिल करने की योजना है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि प्लान तैयार कर लिया गया है। जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें