फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा: औद्योगिक गलियारे के 192 एकड़ जमीन पर लगेंगी 180 फैक्टरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा प्रशासन ने हरैया कानूनगो में अधिगृहित की 192 एकड़ से अधिक जमीन
विज्ञापन

आधे एकड़ से लेकर पांच एकड़ तक के जमीन उपलब्ध कराएं जाएंगे
सड़क, बिजली, नाली आदि कार्याें के लिए 70 करोड़ का टेंडर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा हरैया कानूनगो में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाला, ड्रेनेज से लेकर वाटर सप्लाई आदि कामों में तेजी शुरू हुई है। टेंडर निकाल दिया है। इसके निर्माण में करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद 192 एकड़ में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र में 180 से अधिक यूनिटों को जमीन मिल सकेगी। इसमें कई बड़ी इकाइयां लग सकेंगी।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में मिले प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए गीडा, सितंबर और अक्तूबर माह के बीच में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराने की तैयारी में है। इसे लेकर हरैया कानूनगो में अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बाद इस क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम भी शुरू हो गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को आधे एकड़ से लेकर पांच एकड़ एरिया तक में भूखंड उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि यहां स्थापित होने वाली फैक्ट्रियों से प्रदूषण नहीं होगा। सभी फैक्ट्रियों की सीईटीपी से जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदूषित पानी को शोधित कर आमी नदी में गिराया जाएगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि देशभर के उद्यमी गोरखपुर में निवेश के लिए तैयार हैं। जमीन की उपलब्धता भी गीडा के पास है। गोरखपुर में सड़कों पर काफी काम हुआ है। इसकी वजह से कनेक्टविटी अच्छी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए औद्योगिक गलियारे में 70 करोड़ का टेंडर निकाला गया है। जरूरत पड़ेगी तो और भी रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी माह के अंत तक जमीन के आवंटन के लिए विज्ञापन भी निकाला जाएगा। कई बड़ी कंपनियों से वार्ता चल रही है।

पवन अग्रवाल, सीईओ, गीडा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें