फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरसात के पहले पूरा कराएं ग्रीन सिटी नाले का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान दिया निर्देश
विज्ञापन

बोले, देरी करने वाले ठेकेदारों के बिल से 10 प्रतिशत की कटौती करें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम के इंजीनियरों को बरसात के पहले सभी निर्माणाधीन नालों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जो भी ठेकेदार काम में देरी कर रहा हो उसके बिल से 10 प्रतिशत की कटौती कर लें।
मंगलवार को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन सिटी, बसियाडीह आदि इलाके में बनाए जा रहे नालों का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। इसमें कुछ काम बचा रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त ने बारिश के पहले हर हाल में इन नालों का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम में जुड़े गांवों में त्वरित विकास योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्याें में भी तेजी लाकर बरसात के पहले पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य अभियंता समस्त अधिशासी अभियंता समस्त सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें