अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के उत्तर जोन समन्वयक नरेन्द्र सिंह ठाकुर को सम्मा
गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को राप्तीनगर स्थित रचनात्मक ट्रस्ट कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें उत्तर जोन समन्वयक नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने युवा प्रकोष्ठ चरगांवा से संतोष गुप्ता, भटहट से घनश्याम सिंह, गोरखपुर युवा प्रकोष्ठ से राज कुमार सिंह, राज कौशिक, सतीश सिंह, अतुल शाही, श्रवण कुमार भोजवाल को सम्मानित किया। इस दौरान 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। आभार ज्ञापन ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह किया। कार्यक्रम में छविलाल, हरि प्रसाद चौधरी, मान सिंह वर्मा, प्रभाशंकर दूबे, रमेश श्रीवास्तव, राधेश्याम गौड़, अवधेश तिवारी, नंद किशोर गुप्ता, रविन्द्र सिंह, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद