गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को कृष्ण भवन सिक्टौर में हुआ। इसमें ध्रुव कुमार शर्मा व रमेश चंद्र ने बतौर पर्यवेक्षक चुनाव की निगरानी की। गौरव राय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व अजीत रमन को महामंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीएन यादव, उपाध्यक्ष पर ज्ञान प्रकाश, संगठन मंत्री पद पर प्रशांत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम तथा ऑडिटर पद पर निशांक श्रीवास्तव का मनोनयन हुआ।