फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन के दूसरे दिन गैस लीक, अफरा-तफरी; घरों से बाहर निकले लोग

Sun, 25 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नगर पंचायत के भीटी वार्ड में स्थित यह सीएनजी स्टेशन क्षेत्र का पहला टोरेंट गैस स्टेशन है। पिछले तीन दिनों से स्टेशन को सक्रिय करने के लिए टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन के बाद रिफलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। घटना के समय पेट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत परिसर खाली कर गए।
विज्ञापन
गोला में सीएनजी स्टेशन पर आग लगने के बाद जुटी भीड़ - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला-बड़हलगंज मार्ग पर स्थित बारानगर ऑटोमोबाइल परिसर में स्थापित टोरेंट सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन के दूसरे ही दिन शनिवार शाम गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। शाम लगभग साढ़े छह बजे स्टेशन में गैस भरने के लिए ट्रक आया, तभी गैस लीक होने से की घटना सामने आई। अगल-बगल के रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने तुरंत मुख्य सप्लाई बंद कर दी और स्थिति पर काबू पाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के भीटी वार्ड में स्थित यह सीएनजी स्टेशन क्षेत्र का पहला टोरेंट गैस स्टेशन है। पिछले तीन दिनों से स्टेशन को सक्रिय करने के लिए टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन के बाद रिफलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन


घटना के समय पेट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत परिसर खाली कर गए। हालांकि, त्वरित प्रतिक्रिया और मुख्य सप्लाई बंद करने की वजह से कोई दुर्घटना नहीं हुई। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। इसके पहले ही स्थिति को काबू कर लिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें