फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंट्री बताएगा शहर के प्रसिद्ध स्थानों का रास्ता

Tue, 30 Jan 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की 50 सड़कों पर लगवाएगा नगर निगम, होगी सहूलियत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दूर-दराज से आने वालों को अब शहर में अपने गंतव्य का पता लगाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्हें गूगल मैप की भी जरूरत नहीं होगी। लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सिटी की तर्ज पर नगर निगम शहर की सभी सड़कों पर 50 गैंट्री लगवाने जा रहा है। इसपर उन्हें सभी प्रमुख स्थानों तक जाने का रास्ता दिख जाएगा। गैंट्री पर ही शहर के प्रसिद्ध स्थानों, पर्यटन स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।

जो लोग बाहर से आते हैं उन्हें, जहां जाना होता है उसका पता लगाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार गूगल मैप भी सही रास्ता नहीं दिखाता। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षद ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम की ओर से शहर में 50 गैंट्री लगवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

ये गैंट्री सड़क के दोनों ओर पिलर लगाकर स्थापित किए जाएंगे। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट के साथ ही हर चौराहे के पास लगे गैंट्री पर शहर के प्रसिद्ध स्थानों, पर्यटन स्थल, प्रमुख बाजार, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी लिखी जाएगी। इससे सड़क पर चलने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


कोट...
शहर में आने-जाने वालों की सुविधा के लिए 50 गैंट्री लगवाने की योजना है। इससे सभी प्रमुख स्थलों की जानकारी मिल जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया आखिरी स्टेज में है। जल्द ही टेंडर का काम फाइनल करके इसे लगवाना शुरू कर दिया जाएगा।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें