फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शारदा सिटी में घर का सपना दिखाकर करोड़ों ठगने वाले दो पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना अक्षय मिश्रा और उसके साथी अजय कुमार श्रीवास्तव पर कैंट थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। अक्षय खजनी के मलौली और अजय देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के साकेतनगर का निवासी है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर 50 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा था। वर्तमान में दोनों जमानत पर बाहर है। अब पुलिस ने इनकी फिर से तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दमयंती श्रीवास्तव, अर्चना और अनुराधा समेत कई पीड़ितों ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई से सितंबर 2023 में शिकायत की थी। बताया कि रुस्तमपुर में शारदा सिटी नाम से एक ऑफिस खुला था। पीड़ित जब उसके आफिस में गए तो मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। यहां बहुत सस्ते प्लॉट मिल जाएंगे, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैटलॉग दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पूल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा। सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। लोग झांसे में आ गए। 2019 में एक खाली जमीन दिखाकर रजिस्ट्री भी करा दी गई। रजिस्ट्री के नाम पर पांच से दस लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। बाद में लोग जब कब्जा पाने के लिए पहुंचने लगे तो जालसाज ऑफिस बंद कर फरार हो गए। उसने जो तीन मोबाइल नंबर दिए थे, वे भी बंद हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय और अजय को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भिजवा दिया। अब इनके खिलाफ गिरोहबंद की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


चोरी-लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने चोरी-लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने राजघाट के लाल डिग्गी के पास रहने वाले करन, चिलुआताल के करीमनगर निवासी रोहित उर्फ चकवा, शास्त्री चौक निवासी शनि उर्फ पकवा और रुद्रपुर, देवरिया के महावीर कुमार पटेल को गिरोहबंद किया है। करन गिरोह का सरगना है। यह सभी भी वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं। लिफ्ट देकर लूट करने के आरोप में सभी जेल भेजे गए थे, अब डीएम की अनुमति के बाद इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

....
कोट
अपराध में लगातार संलिप्त पाए जाने वालों पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। कैंट पुलिस ने जमीन के नाम पर जालसाजी करने वाले अक्षय और उसके साथी के गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा लूट करने वाले चार बदमाशों को भी गिरोहबंद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें