गोरखपुर। जिले में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी के आरोपी तीन युवकों को गिरोहबंद किया है। वहीं, कैंट व गोरखनाथ पुलिस ने एक-एक बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इन बदमाशों की नियमित निगरानी होनी है। रामगढ़ताल पुलिस ने तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार निवासी करीम उर्फ मोनू, लालपुर निवासी मोहम्मद इरफान और बसंतपुर निवासी रवि वर्मा को गिरोहबंद किया है। गोरखनाथ पुलिस ने रसूलपुर निवासी आकाश सोनकर और कैंट पुलिस ने भैरोपुर निवासी गब्बर पासवान की हिस्ट्रीशीट खोली है। ब्यूरो