पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए दो पशु तस्कर और जब्त की गई गाड़ी
- फोटो : स्त्रोत-पुलिस
कुशीनगर के चार पशु तस्करों के खिलाफ बांसगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसमें कुशीनगर के तमकुहीराज निवासी गैंग लीडर अदालत, तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोरेन्दहा चौपलिया का अंशु यादव, सेवरही थाना क्षेत्र के बरइना टोला का शिबू कुमार जायसवाल और तरयासुजान क्षेत्र के सत्येंद्र उर्फ लालू यादव का नाम शामिल है।
कुशीनगर प्रशासन की मदद से चारों आरोपियों की संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। आगे चलकर पुलिस अवैध संपत्ति भी जब्त करेगी। बांसगांव पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अदालत पर संगठित गिरोह बनाकर चोरी और गो हत्या जैसे अपराध के आरोप हैं।
इस गिरोह का आम जनमानस में भय व्याप्त है। अदालत पर कुशीनगर, बस्ती और गोरखपुर के थानों में पांच केस दर्ज हैं। अंशु यादव पर कुशीनगर और गोरखपुर के थानों में चार केस दर्ज हैं। शिबू पर बस्ती, गोरखपुर और कुशीनगर में पांच केस दर्ज हैं।