बड़हलगंज। गो-तस्करी करने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरोहबंद किया है। पुलिस ने जौनपुर के खुटहन, गोबरहा निवासी नौशाद को गिरोह का सरगना बताया है। वहीं जौनपुर के शाहगंज के कोहड़ा गांव निवासी नवनीत कुमार श्रीवास्तव, मलहज के विपिन यादव, कोहड़ा के राहुल यादव, रामभुज यादव, विकास यादव को गिरोह का गुर्गा बताया गया है। आरोप है कि ये सभी अपने आर्थिक फायदे के लिए गो-तस्करी करते हैं। पुलिस आरोपियों को गिरोहबंद कर उनकी तलाश में जुट गई है। ब्यूरो