फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच दिन तक होता रहा समझौते के प्रयास

Fri, 31 Jan 2020 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, दुदही/गौरीश्रीराम(कुशीनगर)।
विज्ञापन
Gangrape
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। छोटे भाई के साथ घर में रह रही गरीब परिवार की इस किशोरी के साथ हुई घटना को भी समझा-बुझाकर निपटाने का प्रयास होता रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मामला सार्वजनिक होने के बाद गांव का माहौल गर्म हो गया। जानकारी होने पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और एक आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। दोपहर बाद सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

किशोरी की मां का निधन हो चुका है और पिता बाहर हैं। बड़ी बहन की भी शादी हो चुकी है। 25 जनवरी को गांव के दूसरे समुदाय के दो किशोर उसे झरही नाले के किनारे खेत में गन्ना छीलने के लिए बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहीं दोनों लड़कों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


गांव के ही एक लड़के ने देख लिया और जानकारी अपने परिजनों को दी। बात गांव में फैली तो सुलह समझौते का प्रयास शुरू हो गया। कुछ लोग किशोरी की शादी के लिए रुपये दिलाकर मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता की बड़ी बहन गांव आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर एसओ आलोक कुमार सोनी गांव पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर एक आरोपी बाबूजान उर्फ सकूर को हिरासत में ले लिया गया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। एसपी विनोद कुमार मिश्र के निर्देश पर सीओ तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह भी गांव पहुंच गए।

एसओ ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए प्रयास चल रहा है।

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें