गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के शास्त्री चौक के पास प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के दौरान चाकू से घायल गंगेश शुक्ला को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, अलहदादपुर निवासी गंगेश शुक्ला बृहस्पतिवार को प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल हुआ था। शास्त्री चौक के पास आपसी विवाद के बाद आशुतोष नाम के युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जुलूस में शामिल युवकों ने बताया कि मनीष चौहान नाम के युवक से आशुतोष का विवाद हुआ था।
मामला बढ़ने पर उसने चाकू से हमला कर दिया, लेकिन डांस कर रहा गंगेश बीच में आ गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: 10 लेडी डॉन का ऐसा था खौफ, पुलिस की भी उड़ा दी थी नींद