फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गगहा में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गगहा में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गगहा। पुलिस ने रविवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गौतम विश्वकर्मा निवासी चंवरिया खुर्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से ठिकाने बदल- बदलकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, 9 जून 2022 को गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ 5 व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज व वीडियो प्रसारित कर किशोरी को ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने तब सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, एक आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें