फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा कार्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

Tue, 03 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि गांधी और शास्त्री ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। बापू के विचार आज भी प्रासंगिक है। ''''जय जवान जय किसान'''' के प्रणेता, सादगी और सदाचार के प्रतीक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को सशक्त बनाने का कार्य किया था। देश को घृणा-वैमनस्यता के वातावरण से स्वतंत्र कराना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अवधेश यादव, संजय पहलवान, अशोक चौधरी, सतेंद्र गुप्ता, रामजतन यादव, मैना, राजमन यादव, चंद्रभान प्रजापति, कपिलमुनि यादव, रणजीत पासवान, अनारकली मौर्य, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, संतोष यादव, फिरदौस आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें