गोरखपुर। भटहट उपकेंद्र से तीन एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने में खेल कर दिया गया। इतने बड़े मामले में दो वाहनों के चालकों और अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में जेई अजय सिंह और एसडीओ रामइकबाल प्रसाद को निलंबित किया जा चुका है, लेकिन प्राथमिकी में उनका नाम भी नहीं लिखा गया है। यहां तक कि ट्रांसफॉर्मर बेचने की बात छुपाते हुए चोरी की बात लिखी गई है। एंटी थेफ्ट थाना के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि खुद मामले की विवेचना कर रहा हूं। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।