फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैलेंट समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पूर्वांचल की आर्थिक पहचान बन चुका है गैलेंट समूह : प्रदीप शुक्ला
गीडा में गैलेंट इस्पात लिमिटेड के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में देर रात तक झूमते रहे लोग

अमर उजाला ब्यूराे
सहजनवां। गैलेंट इस्पात लिमिटेड का 14 वां स्थापना दिवस रविवार को गीडा में धूमधाम से मनाया गया। शाम को सांस्कृतिक संध्या में गायक हेमंत बृजवासी एंड ब्रदर्स ने मेरे रसके कमर...ऐसी लागी लगन मीरा हो गई...अरे राधा राधा तथा ना ना ना ना रे के साथ ही भोजपुरी गीत प्यार में नईखे के बेवफा सुनाया तो लोग झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक लोग गीतों पर झूमते रहे और आनंद उठाते रहे।
मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि कभी पिछड़ा कहे जाने वाले पूर्वांचल की आर्थिक पहचान अब गैलेंट समूह से हो रही है। समूह, पूर्वांचल में निवेश कर हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। साथ ही प्रदेश के विकास में भी योगदान दे रही है।
विज्ञापन

समूह के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अस्सी के दशक में एक लाख रुपये की पूंजी और एक कर्मचारियों से शुरू हुआ कारोबार आज दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। समूह इस्पात, सीमेंट के साथ ही पांच सितारा होटल ताज और मेडिसिटी के लिए निवेश कर चुका है। समूह में वर्तमान समय में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से छह हजार लोगों को रोजगार दे रहा है। साथ ही सरकार को आठ सौ करोड़ का वार्षिक राजस्व दिया जाता है।
कमिश्नर अनिल ढींगरा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा अनुज मलिक, एसपी सिटी केके विश्नोई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव व आभार जीएम एचआर भास्कर तिवारी ने जताया। वर्ष भर के अंदर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता टीम, सर्वोत्तम सुरक्षा के पायलट डिविजन तथा हाउस कीपिंग के लिए स्पंज आयरन विभाग को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सीईओ मयंक अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार, प्रखर अग्रवाल, नितिन कंदोई, जीएम बृज मोहन जोशी, पूर्व विधायक जीएम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला, पुरुषोत्तम दास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें