फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओटीपी बताते ही खाते से निकल गए रुपये, केस भी दर्ज नहीं हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के बाल बुजुर्ग के एक व्यापारी से जालसाजों ने ओटीपी पूछ कर 6429 रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चौरीचौरा थाने पर देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया तो उसे साइबर थाना गोरखपुर में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी गई।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बाल बुजुर्ग निवासी किराना व्यापारी अर्जुन कश्यप के मोबाइल पर रविवार को दिन में 11 बजे अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि केवाईसी करा लो नहीं तो तुम्हारा खाता बंद हो जाएगा। अभी मैसेज आएगा ओटीपी बता देना। अर्जुन ने खाता बंद होने के डर से मैसेज आने के बाद जालसाज को ओटीपी बता दिया। जिसके तुरंत बाद उसके खाते से 6,429 रुपये निकल गया। रुपए निकल जाने का मैसेज देखते ही अर्जुन कश्यप ने जब अनजान नंबर पर दुबारा फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चोरी की बाइक व मोबाइल समेत युवक गिरफ्तार



बड़हलगंज। पुलिस ने सोमवार को ओझौली फोरलेन अंडरपास से एक युवक को चोरी की बाइक, एक मोबाइल व 182 रुपयाें समेत गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बड़हलगंज के सीधेगौर निवासी कमलेश के रूप में हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।



ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें