फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 49 से 24 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर नायब शहर काजी के माध्यम से जालसाजों ने 49 बेरोजगारों से 24 लाख रुपये हड़प लिए। 12 को दुबई भी भेज दिया, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि उनके साथ जालसाजी हो गई। शहर काजी को फोन कर इसकी जानकारी दी। शहर काजी को अपने पास से 6.15 लाख रुपये खर्च कर सभी को पहले होटल में रहने और खाने की व्यवस्था करानी पड़ी। फिर फ्लाइट का टिकट देकर वापस बुलाया। आरोप है कि अब रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। राजघाट पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी मोहम्मद अजहर ने दी तहरीर में लिखा है कि वे इस्लामिक मुफ्ती और शहर गोरखपुर के नायब काजी के पद पर हैं। वे काफी समय से शहर में रहने वाले बेसहारा और गरीब लोगों की मदद करते हैं। उनके कुछ जानने वाले लोगों ने उनसे आग्रह किया कि वे किसी से कहकर उनकी दुबई में नौकरी लगवा दें। लोगों के कहने पर उन्होंने अपने परिचित फुकरान अली जो कि बस्ती जिले का मूल निवासी है और वर्तमान में भिवंडी महाराष्ट्र में मैनपावर का काम करता है। फुकरान ने शहर काजी से कहा कि उसके पास दुबई में 70 लोगों के लिए वैकेंसी आई है। वहां चॉकलेट और परफ्यूम कंपनी में विभिन्न पदों के लिए काम है। नौकरी के एवज में फुकरान ने नायब काजी से प्रत्येक व्यक्ति के वीजा से पहले 30 हजार और वीजा मिलने के बाद 40 हजार यानी कि कुल 70 हजार रुपये की डिमांड करते हुए 49 लोगों ने 24.30 लाख रुपये उसके और उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद फुकरान ने 12 लोगों का वीजा भी भेजा और उन्हें दुबई बुला लिया। बेरोजगारों के दुबई पहुंचने पर पता चला कि उनकी नौकरी नहीं लगी है, बल्कि उनका एग्रीमेंट भी फर्जी है। इसके बाद सभी 12 पीड़ितों ने इसकी जानकारी नायब शहर काजी को दी। उन्होंने दुबई में फंसे 12 बेरोजगारों की मजबूरी को देखते हुए उनके वहां होटल में रहने, खाने की व्यवस्था की और फिर 6.15 लाख रुपये खर्च कर सभी को वापस बुलाया। जब शहर काजी ने फुकरान से अपने रुपये वापस मांगे तो वह पहले तो टाल मटोल करता रहा और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस नायब शहर काजी की शिकायत पर फुकरान अली, उसकी पत्नी इमराना खातून, फारुख अली और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें