फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाज ने बैंक कर्मी से 2.90 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्ती नगर निवासी बैंक कर्मी को जालसाज ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और इंस्टाग्राम पर मुनाफा कमाने का लालच दिखाकर 2.90 लाख रुपये हड़प लिया। बैंक कर्मी की शिकायत पर शाहपुर पुलिस शुक्रवार की शाम अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शाहपुर इलाके के राप्ती नगर निवासी निखिल कुमार असुरन स्थित एक प्राइवेट बैंक में सीनियर ऑफिसर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने बताया कि आप इस लिंक को खोलेंगे तो प्रत्येक लिंक पर रुपये मिलेंगे।
बैंककर्मी लिंक खोले तो एक-दो बार खाते में रुपये मिला। इसके बाद जालसाज ने कहा कि आप घर बैठे इंस्टाग्राम अधिक रुपये कमा सकते हैं। लालच दिखाकर जालसाज ने पांच बार में 2.90 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जालसाज ने कहा कि 88 हजार और भेज देंगे तो आपके खाते में 5 लाख रुपये आ जाएंगे। रुपये की मांग बढ़ते जाने पर बैंक कर्मी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उसके बाद शाहपुर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें