फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घटिया ईंट देकर रुपये हड़पने पर भट्ठा मालिक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। विश्वनाथपुर गांव में घटिया ईंट देने पर दोबारा ईंट देने का वादा कर रुपये हड़प लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रधान विष्णु मौर्य की तहरीर पर जगदीशपुर निवासी भृगुनाथ सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथपुर गांव के ग्राम प्रधान विष्णु मौर्य ने तहरीर में लिखा है कि गांव में पुरानी सड़क की मरम्मत व नाली निर्माण के लिए 25 अगस्त 2021 और दो नवंबर 2021 को रुपयों का भुगतान भृगुनाथ सिंह की बीएनसी मार्का ईंट फर्म को किया गया था। ईंट की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर भृगुनाथ सिंह ने अगले सत्र में ईंट देने के लिए कहा था। ग्राम प्रधान मार्च 2022 में ईंट लेने गए तो उन्होंने इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान ने भृगुनाथ सिंह पर पैसा हड़पने, फर्जी रूप से फंसाने की साजिश तथा मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें