फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के छात्र पढ़ेंगे 5जी कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग से संचालित होगा 5 जी कोर्स
- स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स के लिए भी आईआईटी मुंबई से हुआ है एमओयू

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से छात्र 5जी और आईआईटी मुंबई का स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। बीते मंगलवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में इन दोनों कोर्स के संचालन पर मुहर लग गई है। विभाग इन कोर्स के संचालन की तैयारी में जुट गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग की ओर से 5 जी कोर्स का संचालन नए सत्र से किया जाएगा। यह कुल 4 क्रेडिट का कोर्स होगा। यानी, कुल एक सेमेस्टर इसकी पढ़ाई होगी। नए करिकूलम के अनुसार, इसे बीटेक चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। इस कोर्स को शुरू किए जाने की कवायद पहले ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा आईआईटी मुंबई का स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स इसी सत्र से शुरू होगा। इस कोर्स के लिए दोनों संस्थानों में पहले ही एमओयू हो चुका है। इसके अंतर्गत आईआईटी मुंबई के कुल 40 कोर्स ऑफर किए गए हैं। विभाग के अनुसार, विद्यार्थियों को उनमें से किसी एक विषय का चयन करना होगा। यह एक वैल्यू एडेड कोर्स होगा। एमएमएमयूटी और आईआईटी मुंबई दोनों इस कोर्स का संयुक्त सर्टिफिकेट जारी करेंगे। छात्र इसकी पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे।


...
अन्य विभागों के शिक्षक गाइड बन सकेंगे

मैनेजमेंट विभाग (एमबीए) में पीएचडी कोर्स कराने के लिए अब दूसरे विभागों के प्रोफेसर भी गाइड बन सकेंगे। विवि प्रशासन के मुताबिक, मैनेजमेंट विभाग में कोई प्रोफेसर नहीं हैं। इससे यहां पीएचडी कराने में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



कोट...
विद्या परिषद की बैठक में नए सत्र से 5जी कोर्स एवं आईआईटी मुंबई के सहयोग से स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स के संचालन का निर्णय लिया गया है। 5 जी कोर्स इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग की ओर से संचालित होगा।

प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें