गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में चल रहे इंटर्नशिप ओरिएंटेशन के पांचवें दिन चार सत्र हुए। बीएएमएस प्रथम बैच के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ चिकित्सा क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों और संभावनाओं से जोड़ने के लिए कार्यक्रम में आयुष वीजा और मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के अवसर की जानकारी दी गई। अगदतंत्र एवं विधि वैद्यक विभाग की अध्यक्ष डॉ. आर. पुष्पन और डॉ. अर्पित वालिया ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक शोध पत्र लिखने और प्रभावी प्रस्तुति के गुर बताए। सॉफ्टवेयर डेवलपर संदीप प्रजापति ने हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की कार्यप्रणाली समझाई।