फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, तापमान पहुंचा 42.4 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- तापमान में लगातार बढ़त का दौर जारी, आज से लू के थपेड़े करेंगे परेशान
- दिन का तापमान बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात भी होगी गर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तापमान में लगातार बढ़त का दौर जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। मौसम विभाग में शनिवार से चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा चलने का अनुमान जताया है।
इसके चलते अब लोगों को लू के थपेड़े भी परेशान करेंगे। इधर 3-4 दिनों तक लगातार दिन के साथ रात का तापमान बढ़ने का भी आसार जताया गया है, जिसके चलते अब दिन के साथ रात में भी गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अनुकूल सिनाप्टिक परिस्थितियों एवं गर्म पछुआ हवाओं के रफ्तार बढ़ने से तीन से चार दिन तापमान में लगातार वृद्धि का अनुमान जताया है। इस दौरान प्रतिदिन एक से तीन डिग्री सेल्सियस का अनुमान जताते हुए अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का संभावना व्यक्त किया है। प्रदेश के पश्चिमी इलाके में गर्मी अपने चरम पर है।
शुक्रवार को आगरा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 50 साल में तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इसका असर एक से दो दिन में गोरखपुर में भी देखने को मिल सकता है। 20 व 21 मई को दिन का तापमान 45 तक पहुंच सकता है। दिन के साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात भी अब गर्म होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वातावरण में नमी भी घट कर शुक्रवार को 23 प्रतिशत रहा, जिसके चलते दिन में लोग गर्मी से परेशान दिखे। हालांकि धूप हल्की थी, लेकिन उमस ने बेचैन किए रखा। इससे पहले 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

-
पिछले वर्ष 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
मई 2023 में 15 मई से 20 मई के बीच तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। ऐसे में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार तापमान अधिक रहने से गर्मी सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें