गोरखनाथ थाना पुलिस लूट का केस दर्ज का आरोपी की कर रही थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंस
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के बरगदवां स्थित स्मार्ट व्हील्स सर्विस सेंटर से ट्रायल के लिए कार ले गया और रास्ते में मैकेनिक को उतारकर कार लूटकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुणेश सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र बृजनंदन सिंह निवासी रामजानकी नगर पचपेड़वा थाना शाहपुर के रूप में हुई है। चिलुआताल इलाके के अहिरौली निवासी सदरे आलम बरगदवां स्थित स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में मैकेनिक के पद पर कई वर्षों से काम कर रहा है। दो दिन पहले बनने को एक कार आई थी। सोमवार को एक व्यक्ति आया और कार में कुछ कमियां बताकर उसे बनाने के लिए कहा।
फिर सर्विस एडवाइजर ने उस व्यक्ति के साथ मैकेनिक को कार के ट्रायल के लिए भेज दिया। इसके बाद वह रास्ते में मैकेनिक को कार से उतारकर गाड़ी लूटकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात पर कार लूट का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस में आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे के सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।