फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया के युवक से महाराष्ट्र के जालसाज ने की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर खोराबार पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देवरिया के युवक को महाराष्ट्र के जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर ठग लिया। कोर्ट के आदेश पर खोराबार पुलिस ने आरोपी महाराष्ट्र निवासी उमेश भिकाजी पर जालसाजी का केस दर्ज कर लिया। खबर है कि उमेश ने खोराबार में अपना दफ्तर खोला था और यहीं से कई युवकों को शिकार बनाया था। अब कार्यालय बंद कर फरार हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर के नगवा खास निवासी शिवनाथ साहनी ने बताया कि विदेश में रोजगार के सिलसिले में उसने खोराबार में कार्यालय खोलकर बैठे उमेश से संपर्क किया। उसने 25 हजार रुपये वीजा के तौर पर लिया और बाद में बताया कि दुबई की एक कंपनी में उसे सुपरवाइजर की नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इंटरव्यू कराने का दावा किया। बाद में बताया कि कंपनी से एक लाख रुपये वेतन मिलेगा। उसने अन्य कागजात बनवाने के नाम पर 1.75 लाख रुपये की और मांग की। शिवनाथ ने उसे पैसा दे दिया उसके बाद उसे जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें