पूछताछ में पता चला कि सिघड़िया में उसने गोरखपुर टेक्नीकल इन्स्टीट्यूट एंड ट्रेड सेंटर खोला था। अपने सहयोगी रामजानकी नगर के संतोष श्रीवास्तव और गौरीबाजार, देवरिया के सिराज के साथ मिलकर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर में जाकर लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर करोड़ों रुपये इकट्ठा करता है। फिर अपने इन्स्टीट्यूट में ही कंप्यूटर से फर्जी वीजा तैयार करता है और लोगों को फर्जी वीजा और फर्जी टिकट देकर विदेश भेजने के लिए कहशा है, लेकिन किसी को भेजते नहीं है और लोगो से मिले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं।
राजेश पर महराजगंज में भी दर्ज हैं मुकदमे
राजेश सिंह पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से पांच महराजगंज के सिंदुरिया थाने में दर्ज हैं। सभी जालसाजी के केस हैं। महराजगंज की सिंदुरिया पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
ये हैं वैध एजेंसियां
अनुजतेच ओवरसीज, अशोक गोदाम रोड, गोरखपुर मैनपावर एसोसिएट्स अशोक गैस गोदाम रोड, एडवांसटेक मैनपावर ओवरसीज, गोवा मंडी गोलघर, सत्या इंटरनेशल मैनपावर एजेंसी रुस्तमपुर, ग्लोबल एसोसिएट्स महादेव झारखंडी, यूनाइटेड मैनपावर, जंगल सिकरी खोराबार, ग्लोबन वेलडिंग ट्रेडिंग रेलवे लाइन कूड़ाघाट, आरजे इंटरनेशल सर्विस मेडिकल रोड, कबीर जी इंटरनेशनल सिघड़िया, विजन मैनपावर चौरीचौरा, हरिओम एसोसिएट इंजीनियरिंग कॉलेज, परफैक्ट ग्रुप इंजीनियरिंग कॉलेज वैध संस्था है। एसपी सिटी ने बताया इसके अलावा कोई भी वैध संस्था जिले में नहीं है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर इन एजेंसियों का नाम है। उन्होंने अधिकृत एजेंसियों की जानकारी जिले के सभी थानेदारों को भेज दी है। इनके अलावा क्षेत्र में अगर कोई अन्य एजेंसी चल रही है तो उसके संचालक पर मुकदमा दर्ज होगा।