फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर मंडल में करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, कूटरचित वीजा थमाकर करता था जालसाजी

Sat, 20 May 2023 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

राजेश सिंह पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से पांच महराजगंज के सिंदुरिया थाने में दर्ज हैं। सभी जालसाजी के केस हैं। महराजगंज की सिंदुरिया पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मंडल के जिलों के युवा बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले राजेश सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह छतरहिया मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कैंट पुलिस ने 18 मई को ठगी का शिकार हुए झंगहा के करही निवासी राजेश पासवान की तहरीर पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठने के बाद कंप्यूटर से फर्जी वीजा तैयार कर थमा देता था। एयरपोर्ट पर जाने पर युवाओं को जालसाजी की जानकारी होती थी। आरोपी महराजगंज जिले का गैंगस्टर अभियुक्त भी है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी राजेश सिंह कैंट इलाके के श्रवणनगर सिंघड़िया का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा के मुताबिक, झंगहा के राजेश पासवान ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। वह कारपेंटर का काम करता है। राजेश सिंह ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 63 हजार रुपये लेकर 16 नवंबर 2022 को कूटरचित वीजा दे दिया, लेकिन विदेश भेजवाने को लेकर टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन


मांगने पर रुपये भी वापस नहीं कर रहा था। दबाव बनाने पर उसने एक चेक दिया, लेकिन बैंक जाने पर पता चला कि खाते पर रोक लगी है। फिर मालूम हुआ कि एयर टिकट व वीजा भी फर्जी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पूछताछ में पता चला कि सिघड़िया में उसने गोरखपुर टेक्नीकल इन्स्टीट्यूट एंड ट्रेड सेंटर खोला था। अपने सहयोगी रामजानकी नगर के संतोष श्रीवास्तव और गौरीबाजार, देवरिया के सिराज के साथ मिलकर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर में जाकर लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर करोड़ों रुपये इकट्ठा करता है। फिर अपने इन्स्टीट्यूट में ही कंप्यूटर से फर्जी वीजा तैयार करता है और लोगों को फर्जी वीजा और फर्जी टिकट देकर विदेश भेजने के लिए कहशा है, लेकिन किसी को भेजते नहीं है और लोगो से मिले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं।

राजेश पर महराजगंज में भी दर्ज हैं मुकदमे
राजेश सिंह पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से पांच महराजगंज के सिंदुरिया थाने में दर्ज हैं। सभी जालसाजी के केस हैं। महराजगंज की सिंदुरिया पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।

ये हैं वैध एजेंसियां
अनुजतेच ओवरसीज, अशोक गोदाम रोड, गोरखपुर मैनपावर एसोसिएट्स अशोक गैस गोदाम रोड, एडवांसटेक मैनपावर ओवरसीज, गोवा मंडी गोलघर, सत्या इंटरनेशल मैनपावर एजेंसी रुस्तमपुर, ग्लोबल एसोसिएट्स महादेव झारखंडी, यूनाइटेड मैनपावर, जंगल सिकरी खोराबार, ग्लोबन वेलडिंग ट्रेडिंग रेलवे लाइन कूड़ाघाट, आरजे इंटरनेशल सर्विस मेडिकल रोड, कबीर जी इंटरनेशनल सिघड़िया, विजन मैनपावर चौरीचौरा, हरिओम एसोसिएट इंजीनियरिंग कॉलेज, परफैक्ट ग्रुप इंजीनियरिंग कॉलेज वैध संस्था है। एसपी सिटी ने बताया इसके अलावा कोई भी वैध संस्था जिले में नहीं है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर इन एजेंसियों का नाम है। उन्होंने अधिकृत एजेंसियों की जानकारी जिले के सभी थानेदारों को भेज दी है। इनके अलावा क्षेत्र में अगर कोई अन्य एजेंसी चल रही है तो उसके संचालक पर मुकदमा दर्ज होगा।

 
विज्ञापन

विदेश जाना हो तो यह करें

  • ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाने के लिए आवेदन करें।
  • विदेश में नौकरी के लिए पहले विदेशी नियुक्ता अधिपत्र का विवरण प्राप्त कर लें।
  • विदेश में रोजगार के लिए रोजगार वीजा पर ही यात्रा करें।

ई-माइग्रेट पोर्टल के ये हैं फायदे
  • विदेश जाने/रहने वाले व्यक्ति का महत्वपूर्ण डाटा ऑनलाइन लिया जाता है।
  • विदेश नियोक्ता और पंजीकृत एजेंट, दोनों ही सत्यापित होते हैं।
  • ई-माइग्रेट की मदद से विदेश जाने पर जालसाजी की संभावना नहीं होती है।
  • इसके माध्यम से विदेश जाने पर दस लाख का बीमा लाभ भी मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें