फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिना कोर्ट गए जमानत के नाम पर फिर जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को फोन पर बोला- सरकार लाई है योजना, मांगे बीस हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जेल में बंद लोगों को छुड़ाने के लिए उनके परिजनों से रुपये की वसूली कर जालसाजी का एक और मामला सामने आया है। एक अधिवक्ता के घर काम करने वाली महिला को जालसाज ने फोन करके कहा-बिना कोर्ट गए ही जमानत हो जाएगा। सरकार ऐसी योजना लाई है। इसके लिए उसने 20 हजार रुपये मांगे।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने प्रकरण की जांच के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले भी एक महिला से जालसाजी की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, खजनी इलाके की रहने वाली महिला के पास फोन आया था। फोन नंबर को ट्रू कॉलर पर देखने पर दो पुलिस वालों की तस्वीर भी नजर आ रही है। उसने अपने परिचित को छुड़ाने के लिए रुपये का इंतजाम भी कर लिया था, लेकिन फिर वह गांव के ही एक अधिवक्ता के पास पहुंची और पूरी बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता ने अपना परिचय देते हुए फोन किया तो उसने मोबाइल बंद कर दिया था। इससे पहले सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले एक युवक को छुड़ाने के लिए महिला को फोन किया गया था। उससे फोन करने वाले 20 हजार रुपये भी वसूल लिए थे। जालसाज उसे जेल के पास बने एक कमरे में अकेले बुला रहा था।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें