फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन: काम में लापरवाही पर तीन ठेकेदारों को नोटिस

Tue, 10 Sep 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- देवरिया बाईपास, जेल बाईपास फोरलेन निर्माण की कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से बरगदवां तक फोरलेन निर्माण में लापरवाही पर भी मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरतना तीन फर्मों को महंगा पड़ गया। पिछले दिनों गोरखपुर दौरे पर आए प्रमुख सचिव ने इन फर्माें के कामकाज में सुस्ती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह ने तीनों कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही पर जवाब मांगा है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव चार दिन पहले उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर गोरखपुर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति जानी। शहर की तीन सड़क जेल बाईपास फोरलेन रोड, नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन निर्माण की समय सीमा गुजरने के बाद भी पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

वहीं देवरिया बाईपास फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य सितंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन एक तिहाई काम बाकी रहने पर फर्म को नोटिस जारी करने को कहा। प्रमुख सचिव के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह ने तीनों सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाली फर्म के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

जेल बाईपास रोड: ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हो सका काम

जेल बाईपास रोड के 8.56 किलोमीटर लंबे फोरलेन के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य 25 फरवरी 2021 में शुरू हुआ। 24 फरवरी 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। ढाई साल बाद भी काफी निर्माण कार्य बाकी है। इस पर काम करवा रही संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया है। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक 2.15 किमी लंबे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 15 मार्च 2024 तक काम पूरा कर लेना था, लेकिन अभी काफी काम बाकी है। वहीं देवरिया बाईपास 9.50 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी भी इस मार्ग पर एक तिहाई काम शेष है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन...
शहर में निर्माणाधीन तीन फोरलेन सड़क जेल बाईपास रोड, देवरिया बाईपास और नौकायन से दो तरफ देवरिया बाईपास तक फोरलेन सड़क का निर्माण समय से पूरा नहीं करने पर तीनों फर्म को नोटिस जारी किया गया है।
-हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें