फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में चार घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। उपनगर के बाईपास रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 02 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जब कि दो घायलों के परिजन इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की 8.45 आठ बजे पटना चौराहे की तरफ से आ रही बाइक और आंबेडकर तिराहे की तरफ से आ रही बाइक की बाईपास पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद बाइक पर सवार सभी व्यक्ति उछल कर सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। आसपास के लोग चारों घायलों को सीएचसी बड़हलगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बड़हलगंज के जाईपार निवासी 35 वर्षीय केदार सिंह व सूबेदार नगर डेरवा निवासी 24 वर्षीय विशाल यादव की स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि, बड़हलगंज निवासी 15 वर्षीय सन्नी यादव व बेवरी गोला निवासी 58 वर्षीय शंभू नाथ को उनके परिजन इलाज के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें