फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दहशत के वाे चार घंटे... लापता चार बच्चे, भूसे के ढेर में फंसे मिले

Mon, 26 Oct 2026 04:06 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

खोजबीन के दौरान पता चला कि बच्चे खेलते-खेलते गांव से करीब 600 मीटर दूर चले गए थे। वे भूसा रखने की जगह पर खेल रहे थे। इसी बीच अंधेरा हो गया और बच्चे वहां फंस गए। काफी देर तक बच्चों के नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बेलीपार में बरामद बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार क्षेत्र के जंगल अखलास कुंवर टोला खरोहवां से रविवार को चार बच्चों के अचानक लापता हो गए। परिजन की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो चारों बच्चे गांव के सिवान में भूसा रखने की जगह पर छिपे मिले। पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को दीपक नाम के व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर चार बच्चों के लापता होने की सूचना दी। लापता बच्चों में अमेरिका चौहान के बेटे शनी (10) और रवि (8), विजय चौहान के बेटे राज (4) तथा हरिलाल के बेटे कुशल (9) शामिल थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ बच्चों की तलाश में जुट गए।

खोजबीन के दौरान पता चला कि बच्चे खेलते-खेलते गांव से करीब 600 मीटर दूर चले गए थे। वे भूसा रखने की जगह पर खेल रहे थे। इसी बीच अंधेरा हो गया और बच्चे वहां फंस गए। काफी देर तक बच्चों के नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तलाश कर रही थी। इसी दौरान रोशनी पड़ने पर एक बच्चा बाहर निकल आया। इसके बाद पुलिस ने भूसे के ढेर के पास फंसे तीन अन्य बच्चों को भी बाहर निकाला। चारों बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि चारों बच्चे खेलते हुए गांव से दूर चले गए थे और अंधेरा होने के कारण भूसा रखने की जगह पर फंस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें