फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर चकिया में लूट: आधी रात घर की दीवार तोड़कर घुसे 4 बदमाश, युवतियों से मारपीट- तमंचा सटाकर की लूट

Wed, 30 Sep 2026 02:30 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
इसी दीवार को तोड़कर घर में घुसे थे बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीपीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया गांव में बुधवार रात करीब 2 से 3.30 बजे के बीच चार बदमाशों ने घर की दीवार तोड़कर लूटपाट की। घर में उस समय केवल दो युवतियां प्रमिला और रोशनी मौजूद थीं। बदमाशों ने एक युवती के गले पर धारदार हथियार और दूसरी के गले पर तमंचा सटा दिया, फिर जमकर लूटपाट और मारपीट की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है घर के अन्य सदस्य 10 दिन पहले इलाज के लिए राजकोट गए हैं। सूचना पर पीपीगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। सीओ कैम्पियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें