फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में फोरलेन सरयू पुल खुला...जाम से मिलेगी राहत

Fri, 19 Apr 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। पिछले तीन दिनों से चल रहे माथापच्ची के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम गोरखपुर-वाराणसी फोर से दोहरीघाट-बड़हलगंज सरयू पुल से वाहनों को आने-जाने को हरी झंडी दे दी गई। लगातार लग रहे जाम के चलते देर शाम एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल के एक तरफ की दो लेन खोल दी है। लगन शुरू होने के पहले दिन बृहस्पतिवार को कस्बे में दिन भर जाम लगता रहा। शाम को पुल खोला गया तो लोगों को तसल्ली मिली कि अब जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


फोरलेन पुल में एक तरफ की लेन पूरी तरह बनकर तैयार है। इस पर 15 अप्रैल से वाहनों का संचलन शुरू करने की योजना थी, लेकिन मंत्रालय के अनुमति का पेंच फंसा गया। अब अयोध्या रूट डायवर्जन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक के साथ बैठक कर पुल से संचलन शुरू कराने की बात कही। परियोजना निदेशक ने बताया था कि इसके लिए मंत्रालय से अनुमति जरूरी है। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया था, लेकिन इस पर भी बात नहीं बनी। प्रतिदिन जाम की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार देर शाम आवागमन शुरू करा दिया गया।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ललित प्रताप पाल, विकास कुमार, राकेश शर्मा, सीओ रत्नेश्वर सिंह, कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बड़हलगंज से नई बाजार तक निरीक्षण करने के बाद देर शाम पुल का एक लेन छोटे वाहनों के लिए चालू कर दिया। सीओ रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि पुल की एक लेन चालू कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बड़हलगंज की तरफ से ही छोटे वाहन जाएंगे, जबकि दोहरीघाट की तरफ से अभी वाहनों के आने पर रोक है।
विज्ञापन

-

बड़हलगंज में तीन दिन से लग रहा जाम
बड़हलगंज। गोरखपुर-वाराणसी हाइवे स्थित बड़हलगंज के पटना चौराहे पर रूट डायवर्ट होने के चलते पिछले तीन दिन से भीषण जाम से जूझता रहा। बहरहाल, बृहस्पतिवार को सरयू पुल की दो लेन शुरू हो जाने से कुछ हद तक जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।


खत्म हुआ इंतजार

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण छह साल पहले शुरू हुआ था। गोरखपुर से बड़हलगंज तक करीब 65 किमी लंबाई में सड़क बनकर तैयार है। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बड़हलगंज में कुरांव से मऊ जिले के दोहरीघाट नई बाजार तक 12 किमी लंबा बाईपास बनाया गया है। पुल के पश्चिमी हिस्से का एक लेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल की एक लेन टेस्टिंग भी कर ली गई है।

पटना चौराहे से जाम से मिलेगा छुटकारा

बड़हलगंज के पटना चौराहे पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। रह-रहकर यहां जाम लग जा रहा है। हालांकि, पटना चौराहे पर पौने चार करोड़ की लागत चौरीकरण का काम चल रहा है। साथ ही 5 की संख्या में ट्रैफिक पुलिस के साथ आधा दर्जन होमगार्ड तैनात हैं। जो क्रमवार वाहनों को छोड़ रहे हैं, जिससे काफी हद तक जाम से निजात मिली है।

-
इन जनपदों को जोड़ता है बड़हलगंज पटना चौराहा

बडहलगंज का पटना चौराहा मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, सोनभद्र, विंध्यनगर, आजमगढ़ तथा दूसरी ओर देवरिया के अलावा बिहार प्रांत को जोड़ता है।


कोट-

बड़हलगंज में निर्माणाधीन पुल को वन वे खोला गया है। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग के छोटे वाहनों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम से राहत मिले। दूसरी दो लेन के निर्माण में अभी तीन माह से अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन

ललित प्रताप पाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें