फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Accident: गोरखपुर में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, चार गंभीर

Wed, 02 Aug 2023 06:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मेडिकल कॉलेज मेन गेट के सामने गोरखपुर- महराजगंज फोरलेन पर बुधवार की सुबह 4:30 बजे के लगभग मां-बेटी दुकान से दवा लेकर सड़क पार कर रहे थे, मैजिक ने टक्कर मार दी। मां गंभीर रूप से घायल तो वहीं बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बुधवार को अलग-अलग तीन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही बैकुंठ धाम के सामने सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

बरगदही में हादसा

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिला श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील अग्रवाल मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ गोला थाना क्षेत्र के रहने वाली अपने बीमार बहन को देखने गए थे। मंगलवार देर रात कार से वापस लौट रहे थे कि बरगदही स्थित बैकुंठ धाम के सामने सड़क हादसा हो गया, जिससे कार में सवार खुशबू अग्रवाल (26) पत्नी सुनील अग्रवाल व दुर्गेश की तीन महीने की बेटी की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सुनील अग्रवाल (30), सुनील की बेटी रिया अग्रवाल (6), काजल अग्रवाल (9) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार काफी ऊंची दूरी तक उछाल मारी थी।


 

गुलरिहा में हादसा

गुलरिहा प्रतिनिधि के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज मेन गेट के सामने गोरखपुर- महराजगंज फोरलेन पर बुधवार की सुबह 4:30 बजे के लगभग मां-बेटी दुकान से दवा लेकर सड़क पार कर रहे थे, मैजिक ने टक्कर मार दी। मां गंभीर रूप से घायल तो वहीं बेटी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खेम पिपरा निवासी सुनीता मद्धेशिया (32) पत्नी अमित अपनी पुत्री पल्लवी (5) के साथ अपने ससुर छांगूर को लेकर मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 12 में भर्ती हैं। बुधवार की सुबह अपनी पुत्री के साथ बाहर दुकान से दवा लेकर गोरखपुर महराजगंज फोरलेन सड़क पार कर रही थी कि मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। बेटी की मौके पर मौत हो गई। मां गंभीर रूप घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है चालक पुलिस हिरासत में है। पति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

 
विज्ञापन

खोराबार में हादसा

खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक, खोराबार इलाके के जंगल चवरी वनसप्ति के पास मंगलवार की रात बाइक सवार अस्पताल कर्मी राजेश सिंह (32) की मौत हो गई। राजेश मंगलवार की रात अस्पताल से करीब 11:30 घर जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र के जंगल चवरी वनसप्ति के पास पहुंचे, तभी मोतीराम अड्डा की तरफ से आ रही एक कार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी की गाड़ी घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक बेटी सानवी उर्फ प्रंजली और एक बेटा कार्तिक है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के चचेरे भाई बेलावर भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की वनसप्ति में पहले ब्रेकर होता तो हादसा नहीं होता।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें