फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चेतावनी के साथ चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गारंटीशुदा पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह किसी सरकार के रहम और कृपा पर नहीं है। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए अब खुले मंच से बिगुल फूंका जाएगा। यह चेतावनी पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय ने एनजेएसीए और पीआरकेएस की चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के समापन के मौके पर दी। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार ने अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एके सिंह, राधेश्याम सिंह, संपूर्णा नंद मल्ल, आरपी भट्ट, विनीत सिंह, ओम नारायण पांडेय, गौतम लाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें