गोरखपुर। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में चार अतिरिक्त फेरों का विस्तार किया है। 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन 4, 11, 18 और 25 सितंबर को हैदराबाद से रात 9 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद, काजीपेट, पेद्दपल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमतीनगर, बाराबंकी और गोंडा होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 6, 13, 20 और 27 सितंबर को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 5:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।