फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य होगा स्थापना दिवस समारोह : प्रो. पूनम टंडन

Wed, 17 Apr 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कुलपति ने समीक्षा बैठक कर तैयारी में जुटने के दिए निर्देश
- एक मई को गोरखपुर विश्वविद्यालय का मनाया जाएगा स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आगामी एक मई को होने वाले स्थापना दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित हो रहे इस वृहद समारोह के कुशल आयोजन के लिए शीघ्र ही समितियां गठित कर ली जाएंगी। इसमें नए शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित किए जाने की योजना है। समारोह में संबद्ध महाविद्यालयों का योगदान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में महाविद्यालयों के होर्डिंग तथा बैनर लगाए जाएंगे। प्रबंधकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सैमसंग इन्नोवेशन कैंपस का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के स्किल का विकास होगा। आज से इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. अजय सिंह, प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह, अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें