वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र नारायण दुबे (टाटा जी) की फाइल फोटो ।
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेसक्लब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र नारायण दुबे (टाटा ) का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राप्ती तट पर किया गया। उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्वर्गीय धर्मेंद्र नारायण दुबे अपने पीछे तीन पुत्रियों और एक पुत्र से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मूल रूप से महुआ डाबर के निवासी थे, लेकिन लंबे समय से अपने परिवार के साथ मुगलहा मेडिकल कॉलेज के निकट रहे थे। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन से पत्रकारों में शोक व्याप्त है।