अपने शोधार्थी के स्वागत के दौरान डीडीयू के रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह व अन्
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग की ओर से डॉ. हर्षवर्धन सिंह के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हर्षवर्धन रक्षा अध्ययन विभाग के ही शोधार्थी रहे हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, प्रो. सतीश चन्द्र पांडेय, प्रो. हर्ष सिन्हा, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. आरती यादव, डॉ. विजय कुमार व डॉ. अभिषेक सिंह आदि ने बधाई दी।