फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सांसद प्रवीण निषाद की सेहत में सुधार, दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज, संजय निषाद ने की दुआ की अपील

Tue, 23 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

प्रवीण निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से गठबंधन में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 2024 के चुनाव में भी उन्हें इसी सीट से उतारा था लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे और खलीलाबाद के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में इसकी पुष्टि करते हुए डॉ. संजय निषाद ने समर्थकों से प्रवीण के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

विज्ञापन

प्रवीण निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से गठबंधन में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 2024 के चुनाव में भी उन्हें इसी सीट से उतारा था लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद से वह पार्टी से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉ. संजय निषाद ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में बेटे की सेहत में सुधार बताया है और खुद भी दिल्ली पहुंचने की बात कही है। उन्होंने लोगों से प्रवीण की सेहत में सुधार के लिए दुआ करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें