फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले जगदंबिका पाल: पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन राजनीति में एक युग का अंत

Fri, 19 May 2023 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

भाजपा नेता प्रमोद तिवारी, सपा नेत्री काजल निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज राय, पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, लोकदल के नेता अनिल दुबे आदि पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी पैतृक गांव टाड़ा में शोक संवेदना देने पहुंचे सांसद जगदंबिका प
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन के बाद बृहस्पतिवार को टाड़ा गांव में संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। पैतृक गांव टाड़ा स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन राजनीति में एक युग का अंत है।
विज्ञापन


भाजपा नेता प्रमोद तिवारी, सपा नेत्री काजल निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज राय, पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, लोकदल के नेता अनिल दुबे आदि पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

कुईं बाजार : पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के निधन पर कुईं कस्बे में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रधान जाहिद अली, झिनकान तिवारी, जेपी ओझा, समाजसेवी आशिक अली, मुकेश ओझा, मनीष शर्मा, अनूप ओझा, हाजी सईद, विद्यासागर ओझा, शिवाकांत ओझा, विनोद ओझा, गजेंद्र कुमार, राजू दुबे, जुनैद आलम, अवधेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उरुवा बाजार : प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी व वरिष्ठ अधिवक्ता मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी को सपा कैंप कार्यालय ककरही उरुवा में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग, अवधनारायण यादव, महेंद्र कुमार, मोहित यादव, विंध्याचल यादव, अमरजीत, धर्मपाल, जाहिद बेग, आबिद, राजकुमार, मुख्तार, अहमद शेख आदि लोग शामिल रहे।

झुमिला बाजार : अहिरौली द्वितीय में पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर गदाधर दुबे, श्याम मोहन तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र दुबे, भवानी प्रसाद दुबे, रमेश दुबे, ब्रह्मजीत दुबे, हरेकृष्ण दुबे, अखिलेश दुबे, रोहित मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें