फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बोले- नाम तो बहुत सुने थे, अब देख भी लिया

Sat, 03 Jun 2023 03:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हर लोकसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसके लिए भाजपा के एक प्रमुख नेता को भेजा जा रहा है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को भेजा गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम रघुबर दास पहुंचे गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शुक्रवार की शाम सात बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। द्वारिका तिवारी के नेतृत्व में पुजारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। वहां से निकले तो अन्य देवी देवताओं का दर्शन कर मंदिर का भ्रमण किया। गोशाला जाकर गायों को भी देखें।

विज्ञापन


मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हर लोकसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसके लिए भाजपा के एक प्रमुख नेता को भेजा जा रहा है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: माफिया राकेश यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस नहीं कर पा रही थी तलाश
विज्ञापन


शाम 5 बजे एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष युद्धिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रणविजय शाही सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर का नजारा देख वह प्रभावित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर का नाम तो वह बहुत सुने थे, लेकिन यहां आकर इसका नजारा देखकर लगा कि यह तो अद्भुत है। करीब एक घंटे तक मंदिर में बिताने के बाद वहां निकल गए।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें