- मेयर के कैंप कार्यालय के पास है बेशकीमती जमीन
- राजस्व टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी : नगर आयुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। धर्मशाला वार्ड में मेयर के कैंप कार्यालय के पास नगर निगम की जमीन जल्द ही कब्जा मुक्त कराई जाएगी। पूर्व पार्षद के परिवार के एक सदस्य का उस जमीन पर कब्जा है। सूत्रों के मुताबिक 2021 में एक पूर्व पार्षद का देहांत होने से नगर निगम की टीम कब्जा हटाने से पीछे हट गई थी।
पार्षद छठी लाल गुप्ता ने बताया कि पूर्व पार्षद ने 120 वर्गफीट जमीन अपने भाई के नाम से ली थी। आरोप है कि इसकी आड़ में तकरीबन 900 वर्गफीट जमीन पर कब्जा कर चार दुकान और गोदाम बना दिया गया। तत्कालीन नगर आयुक्त अंजनी सिंह ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण से आख्या लेने के बाद जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
नगर आयुक्त ने कहा कि जमीन पर कब्जे से संबंधी शिकायत के दस्तावेज की जांच करवाई जा रही। राजस्व टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जा रहा तो हटवाया जाएगा।
-
0- कान्हा उपवन नगर वार्ड की बाकी जमीन भी कराई जाएगी कब्जा मुक्त
कान्हा उपवन नगर वार्ड में नगर निगम की 385 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा है। बुधवार को राजस्व की टीम ने पैमाइश कर 25 डिसमिल जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। शेष जमीन की जांच की जा रही है। राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर कुछ दिनों में कब्जा मुक्त की कार्रवाई की जा सकती है।