फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:'आप घर जाइए- हम थोड़ी देर में आ जाएंगे', और सुबह मिला बेटे का शव- जानिए शरीर पर कैसे मिले निशान

Tue, 12 Nov 2024 11:23 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

विपिन के पिता दीनानाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि वह उनके  साथ देवाचावर माता मंदिर पर सोमवार शाम की सात बजे बाइक से आया था। उसने पिता से कहा कि आप घर जाइए, हम कुछ देर बाद आएंगे। लेकिन,  सुबह बेटे के मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
मृतक पूर्व बीडीसी सदस्य विपिन पासवान. तुर्रा नाले के पास जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर तुर्रा नाले के पास मंगलवार की सुबह पूर्व बीडीसी जगदीशपुर सिसवा उर्फ चनकापुर निवासी विपिन पासवान (30 वर्ष) पुत्र दीनानाथ का शव मिला। सिर पर चोट के निशान थे, पास में छेनी हथौड़ी भी मिली है। परिजन का आरोप है कि छेनी हथौड़ी से हत्या की गई है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। एम्स पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। परिजन तहरीर देंगे तो एफआईआर लिखी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  विपिन के पिता दीनानाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि वह उनके  साथ देवाचावर माता मंदिर पर सोमवार शाम की सात बजे बाइक से आया था। उसने पिता से कहा कि आप घर जाइए, हम कुछ देर बाद आएंगे। पिता उसे वहीं छोड़कर घर चले गए।

घर जाने के बाद  देर रात तक उसके घर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन घर नहीं आया। परिवार के लोग इंतजार करते-करते सो गए। सुबह बहरामपुर के कुछ युवक टहलने निकले तो तुर्रा नाले के किनारे शव को पड़ा देख कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बेटे के शव की पहचान हो सकी। रोते हुए कहा, शाम को मुझे घर भेज दिया था और सुबह बेटे की जगह उसके मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें